संतकबीरनगर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश पांडेय उर्फ पप्पू निवासी भिउरा, थाना दुधारा के रूप में हुई है। वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करे संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। संवाद