मेंहदावल। जिले के शिक्षण संस्थानों को यू डायस पोर्टल पर अपने विद्यालय के संबंधित विवरण भरना अनिवार्य है। क्षेत्र के 32 मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने अभी तक पोर्टल पर कुछ भी कार्रवाई नहीं शुरू किया है। बीईओ विजय कुमार गुप्ता ने बीआरसी सभागार में बैठक में इन विद्यालय के संचालकों को 30 अप्रैल तक अपने विद्यालयों का डाटा फीड करने का निर्देश दिया। डाटा फीड न होने पर मान्यता वापस लेने की कार्रवाई की चेतावनी दी है।
बीईओ विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शासन की तरफ से कक्षा एक से 12 तक सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पंजीकृत छात्र, तैनात शिक्षकों व विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का पूरा ब्यौरा यू डायस पोर्टल पर भरे जाने का निर्देश मिला है। ज्यादातर परिषदीय विद्यालयों ने पोर्टल पर भर दिया है।
बार-बार हिदायत देने के बाद भी क्षेत्र के 32 मान्यता प्राप्त विद्यालयों के जरिए इसमें पूरी लापरवाही हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालकों को अपने-अपने विद्यालयों का विवरण यू डायस पोर्टल पर विद्यालयों का पूरा ब्योरा 30 अप्रैल तक भरने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए बताया कि निर्देश के अनुसार कार्रवाई न होने पर विभाग को ऐसे विद्यालयों की मान्यता वापस लेने के लिए संस्तुति करने के लिए बाध्य होगा।