संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के पुराना इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली की शार्ट शर्किट से एक गोदाम में आग लग गया। सूचना के बाद फायर सर्विस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। टीम के अनुसार हजारों रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी द्वितीय अशोक कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को सुबह आग लगने की सूचना के बाद फायर टेंडर की गाड़ी के साथ मौके पर गए थे। औद्योगिक नगर स्थित हिमांशु जायसवाल के गोदाम में आग लगी थी। संवाद