संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित को गिरफ्तार कर लिया है। दुधारा पुलिस ने पंजीकृत यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अब्दुल अजीज पुत्र शमीम अहमद निवासी दरियाबाद थाना दुधारा को इस्लामनगर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उक्त आरोपी का एक संगठित गिरोह है। वह गैंग बनाकर अपराध करता है। पुलिस ने सभी वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर संबंधित में न्यायालय प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।