संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित आरोपी सुरेन्द्र यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी चपरापूर्वी मिसिरपुरा थाना धनघटा को खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। संवाद