फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लूट के मामले का वांछित गिरफ्तार

Tue, 23 Jul 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन माह पूर्व बंडा नाला के पास आशा कार्यकर्ता के साथ हुई थी लूट
विज्ञापन

- दो मोबाइल फोन, एक बैग, डायरी, 120 रुपये बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। क्षेत्र के बंडा नाला के निकट टेंपो से जा रही आशा कार्यकर्ता से लूट के मामले में चार माह से वांछित चल रहे आरेापी को बखिरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास लूट के दो मोबाइल फोन, एक लेडिज बैग, एक डायरी, प्रशिक्षण पुस्तिका, सीएचसी मेंहदावल की एक पर्ची व 120 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया।


बखिरा क्षेत्र के सहजनवां तिराहा बखिरा झील गेट के पास पुलिस टीम के साथ वांछित की तलाश में मौजूद थे। उसी दौरान सूचना मिलने पर सिहटीकर से गेहुडीला मार्ग पर घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद एक बाइक को रोक कर पूछताछ की। इसकी पहचान मोसम्मी आजम शेख उर्फ रिहाश पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ नुजू निवासी जगदीशपुर थाना गीडा गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी के पास से तलाशी में 120 रुपये व दो मोबाइल फोन जिसमें एक मोबाइल लूटी गई थी, जबकि दूसरी मोबाइल अपने एक दोस्त से तीन हजार में खरीदा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बखिरा क्षेत्र के पकड़िया गांव में उसकी रिश्तेदारी है। 25 फरवरी को वहां आया था। जाने के लिए कोई वाहन नहीं था। उसी दिन सदर अस्पताल परिसर खलीलाबाद से सुबह 11 बजे एक बाइक जिसके पीछे नंबर नहीं था, उसे चोरी करके अपने रिश्तेदार के घर आया था। तीन मार्च को उसी बाइक को लेकर करीब आठ बजे रिश्तेदार के घर से निकल कर मोबाइल छिनने की नियत से मेंहदावल रोड पर शमशान घाट के आगे रोड पर खड़ा था।
विज्ञापन


उसी दौरान थोड़ी ही देर में टेंपो मेंहदावल की तरफ से आता दिखा। बाइक चालू करके टेंपो के बराबर में चलने लगा। बखिरा से कुछ पहले मौका पाकर महिला के कंधे में टंगे बैग को छिनकर भाग गया। एक महीना पहले आधार कार्ड फाड़कर नहर में फेक दिया। छिनैती के समय जो बाइक उसके पास थी कुछ दिन चलाने के बाद बेचने का प्रयास किया। बाइक न बिकने पर पकड़े जाने के डर से खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र में चौकी से 300 मीटर आगे छोड़ दिया था।
इसके अलावा में करीब एक वर्ष पहले कोतवाली खलीलाबाद में मोबाइल छिनैती के केस में और थाना सहजनवा गोरखपुर से बाइक चोरी के केस में जेल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें