संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। करौंदा गांव में 26 जून को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। रामफल ने बताया बुधवार की शाम सात बजे गांव के चार लोगो ने जमीन के रंजिश की वजह से एक राय होकर उसके घर पर घुसकर अकेली पत्नी को गाली देने लगे। सूचना मिलने पर भागकर वह घर आ गया। घर आने पर विरोधियों ने उसे मारा-पीटा। पड़ोसियों के बीच बचाव करने पर विरोधी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने आरोपी अमर, रामचन्द्र, सतीश व सत्येंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।