संतकबीरनगर। एसओ महुली रजनीश राय की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपी बेचूलाल निवासी वार्ड नंबर-2 राजेंद्र राजेन्द्र नगर नगर पंचायत हरिहरपुर को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। एक महिला ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी के विरुद्ध महुली थाने में केस दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। संवाद