संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पुलिस मीडिया सेल के अनुसार थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने वांछित आरोपी इसराइल निवासी भरपुरवा को गिरफ्तार किया है। पीड़ित अमानुल्लाह खान निवासी भरपुरवा ने 25 फरवरी 2025 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर तहरीर दी कि उक्त आरोपी ने उन्हें व उनके पुत्र को घर से दुकान जाते समय रास्ते में गड़सपार चौराहे के पास गाड़ी रोककर मारापीटा था। घटना में उनका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए उक्त मुकदमा से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। संवाद