फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के लिए जिले में मतदान आज

Fri, 30 Jan 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में बार काउंसिंल के चुनाव की हुई तैयारी-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सदस्य पद के लिए हो रहे मतदान के अंतिम चरण में शुक्रवार को शनिवार को जिले में मतदान होना है। कुल 706 मतदाता 333 प्रत्याशियों में से 25 सदस्यों का चुनाव करेंगे। मतदान दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर बिल्डिंग में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगा। मतदान गुप्त और वरीयता क्रम के अनुसार होना है। प्रत्येक मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार के सामने एक, दो इस तरह क्रम संख्या निर्धारित करके वोटिंग करेंगे। प्रत्येक मतदाता अपना बार काउंसिल द्वारा जारी प्रमाण पत्र या बार काउंसिल द्वारा जारी एनरोलमेंट सर्टिफिकेट का प्रयोग पहचान पत्र के रूप में कर सकेंगे। मतदान स्थल पर मोबाइल कैमरा या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना माना होगा। 100 मीटर के दायरे में कोई भी प्रचार सामग्री की अनुमति नहीं हो। इस मतदान प्रक्रिया में दीवानी कचहरी, तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल तहसील और धनघटा तहसील के अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें