फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंसर ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के लिए मतदान आज

विज्ञापन
हैंसर बाजार ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
हैंसर ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव के लिए मतदान आज
विज्ञापन

सुबह 11 बजे से तीन बजे तक मतदान, उसके बाद मतगणना होगी
धनघटा (संतकबीरनगर)। हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए सांसद प्रवीण निषाद अपने विधायक भाई के साथ ब्लॉक प्रमुख पद की दावेदार बिंदु देवी के समर्थन में पूरी ताकत झोंक दी है तो दूसरी तरफ विधायक गणेश चंद चौहान पत्नी कालिंदी चौहान को ब्लॉक प्रमुख बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
सत्ता पक्ष के दोनों खेमे बृहस्पतिवार को अपने-अपने समर्थकों के साथ रणनीति बनाने में जुटे रहे। दो प्रभावशाली नेताओं के आमने-सामने होने से प्रशासन के लिए शांति व्यवस्था कायम रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए बुधवार को कालिंदी चौहान, पूनम चौहान, अनीता देवी, बिंदु देवी और बिद्रावती देवी ने पर्चा दाखिल किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूनम चौहान, अनीता देवी और विद्रावती ने पर्चा वापस ले लिया। अब चुनाव मैदान में विधायक गणेश चंद्र चौहान की पत्नी कालिंदी चौहान और सांसद प्रवीण निषाद तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह समर्थित उम्मीदवार बिंदु देवी चुनाव मैदान में हैं। सांसद प्रवीण निषाद और उनके विधायक भाई श्रवण निषाद अपने समर्थित उम्मीदवार बिंदु देवी को जीत दिलाने के लिए बुधवार से ही क्षेत्र में जमे हुए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों भाई समर्थकों के साथ क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क का प्रयास करते रहे।
विधायक गणेश चंद्र चौहान ने समर्थकों के साथ पत्नी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों तरफ से चुनाव को हर हाल में फतह करने के लिए रणनीति बनाई जा रही थी। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान से प्रशासन हैंसर बाजार पर विशेष नजर लगाए हुए है। काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और पुलिस की प्राथमिकता है। हर हाल में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होगा। अफवाहों पर किसी को ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
...
कोट
शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। तीन बजे के बाद मतगणना होगी। मतगणना समाप्ति के बाद परिणाम घोषित होगा। शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को इजाजत नहीं है। माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
- प्रेम रंजन सिंह, डीएम
...
हैसर ब्लॉक में प्रमुख चुनाव मे टूटी दलीय निष्ठा
भाजपा सांसद और विधायक के समर्थन में उतरे अन्य दलों के लोग
धनघटा(संतकबीरनगर)। विकास खंड हैंसर बाजार में ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में सांसद व विधायक आमने- सामने होकर एक-दूसरे को मात देने की कोशिश में लगे हुए हैं। विपक्षी दलों के लोग भी किसी न किसी पक्ष के साथ खड़े होकर लड़ाई को हवा दे रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में हथियार डाल चुके विपक्षी दल के लोग सत्ताधारी दल के सांसद व विधायक के बीच छिड़ी जंग में किसी न किसी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित सीट का चुनाव सामान्य सीट से भी रोचक हो चुका है। एक तरफ से भाजपा विधायक गणेश चंद चौहान पत्नी कालिंदी चौहान के समर्थन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सहेज रहे हैं, तो दूसरी तरफ बिंदु देवी को अपना समर्थित प्रत्याशी बताकर सांसद प्रवीण निषाद धनघटा, हैंसर में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पार्टी को इस चुनाव से अलग रहने की बात कह चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सांसद के साथ भाजपा कार्यकर्ता बिंदु देवी को जिताने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विधायक गणेश चंद्र चौहान के साथ उनके समर्थक और गिनेचुने भाजपाई लगे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें