संतकबीरनगर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व जयप्रकाश ने मतदाताओं से गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा कर डिजिटाइजेशन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने का फार्म-6 भी बूथ लेवल अधिकारी फीड कराएंगे। बीएलओ एप पर फार्म फीड करने के लिए आप्शन खुला है। 12 दिसंबर को बूथ पर बीएलओ और बीएलए की बैठक की जाएगी और उसकी कार्यवृत्त, फोटोग्राफ्स्, 30 सेकंड का वीडियो एप पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं को आश्वस्त किया है कि प्रत्येक व्यक्ति जो वास्तविक मतदाता है, उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा। संवाद