फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर पर्ची लेकर बूथों पर जाएं मतदाता : डीएम

Fri, 17 May 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएलओ को वोटर पर्ची मतदान से पूर्व वितरित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले मतदाता बीएलओ से मतदान दिवस 25 मई से पहले मतदाता वोटर पर्ची अवश्य प्राप्त कर लें। मतदान दिवस के दिन वोटर पर्ची को साथ में लेकर मतदान के लिए बूथ पर जाएं, जिससे मतदाता सूची में संबंधित मतदाता का मिलान करने में कोई असुविधा न हो और कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बीएलओ को निर्देशित किया है कि पूरी सतर्कता के साथ अपने-अपने क्षेत्र के शत-प्रतिशत मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदाता वोटर पर्ची मतदान दिवस 25 मई से पूर्व अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें। मतदाताओं से यह भी बता दिया जाए कि यह वोटर पर्ची मतदाता के पहचान का प्रमाण नहीं है, पहचान प्रमाण पत्र के रूप में वोटर आईडी कार्ड सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य वैकल्पिक फोटो पहचान में से कोई एक प्रस्तुत लेकर ही आए। बीएलओ द्वारा मतदाता पर्ची का वितरण करते समय परिवार के मुखिया अथवा किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर भी लिया जाए, जिससे शत-प्रतिशत वोटर पर्ची का वितरण के सत्यता की रेंडमली जांच की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें