संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023-2024 के अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। बृहस्पतिवार को जारी मतदाता सूची में 302 अधिवक्ताओं का नाम सिविल बार एसोसिएशन की अंतिम मतदाता सूची में शामिल है। कोषाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे ने बताया कि अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर के मुख्य गेट पर मतदाता सूची चस्पा कर दिया गया है। शीघ्र ही एल्डर्स कमेटी का गठन करके चुनाव की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। अध्यक्ष, महामंत्री समेत कई पदों पर 302 अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। संवाद