फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइक की टक्कर में दुघरा के वीरेंद्र और रुपिन के तस्लीम घायल

Sat, 24 Jan 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। धनघटा के मुखलिसपुर मार्ग पर गागरगाड के पास दो बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र के दुघरा उर्फ खैरा गांव निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र धनघटा से मुखलिसपुर की ओर जा रहे थे। सामने से रुपिन गांव के तस्लीम धनघटा चौक की ओर आ रहे थे। दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोग पहुंच गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें