फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भरोहिया में विराट दंगल का आयोजन 16 को

Sat, 15 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के भरोहिया में 16 नवंबर को विराट दंगल का आयोजन किया गया है। इसमें देश के नामी गिरामी पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। कुश्ती दंगल के आयोजक भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह ने बताया है कि दंगल में गोरखपुर रेलवे स्टेडियम, दिल्ली, बनारस, गाजीपुर, महराजगंज, संतकबीरनगर, भारत केसरी, उत्तर प्रदेश केसरी, पूर्वाचल केसरी आदि नामी गिरामी पहलवान भाग ले रहे हैं। सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी करेंगे। जिला केसरी शिवानंद, महराजगंज केसरी जितेंद्र चौहान, गोरखपुर केसरी भगत तथा यूपी केसरी ज्वाइंटी के अलावा महिला पहलवान भी अपना कौशल दिखाएंगी। उन्होंने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन का सफल बनाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें