संतकबीरनगर। खलीलाबाद के चकदही गांव में 21 नवंबर को विराट दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमे मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष सपा माता प्रसाद पांडेय मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सांसद बस्ती, सांसद खलीलाबाद समेत अन्य कई जन प्रतिनिधि आएंगे। यह जानकारी सपा महासचिव विनोद यादव ने दी है। संवाद