फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवा दिवस पर प्रदेश के युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के विपिन

Tue, 10 Jan 2023 05:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

मेंहदावल तहसील के नदौर निवासी विपिन जायसवाल युवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। विपिन को विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
बिपिन जायसवाल। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 का आयोजन कर्नाटक राज्य के हुबली-धरवाड़ में हो रहा है। जिसमें देेश के हजारों प्रतिभागी भारत के उत्थान में युवाओं की भागीदारी हेतु परिचर्चा में सम्मिलित होंगे। इसमें शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के जरिए जनपद निवासी विपिन जायसवाल का चयन किया गया है। यह महोत्सव 12 जनवरी से 16 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन


मेंहदावल तहसील के नदौर निवासी विपिन जायसवाल युवाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। विपिन को विगत वर्ष उत्तर प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ युवा सम्मान स्वामी विवेकानंद युवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विपिन अपने वैज्ञानिक नवाचारों एवं सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। इनके द्वारा पूर्व में की गई वैज्ञानिक गतिविधियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच से भी पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। विपिन की इस उपलब्धि पर पिता विनोद जायसवाल, माता बबिता जायसवाल, गिरजेशपति त्रिपाठी, सचिन जायसवाल, बाल्मीकि बरनवाल, बरकतुल्लाह अंसारी, बुद्धाई मास्टर, महंत विजय कुमार गिरि, बैजनाथ चौधरी, सोनू खान, दीनानाथ चौधरी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें