फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष बने विमल पासवान

Thu, 22 Jan 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। भूमि विकास बैंक के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विमल पासवान को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव बैंक के विकास और सदस्य हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने कहा कि विमल पासवान की सक्रियता और अनुभव बैंक की प्रगति के लिए सहायक सिद्ध होंगे और उनके नेतृत्व में बैंक नई ऊंचाइयों को छूएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष विमल पासवान ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बैंक के सभी सदस्यों के हित में काम करना और बैंक को स्थिर और सशक्त बनाना है। उन्होंने सदस्य समुदाय के सहयोग की अपेक्षा जताई और विश्वास दिलाया कि उनकी अध्यक्षता में बैंक हर स्तर पर पारदर्शिता और विकास की दिशा में अग्रसर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें