फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Sat, 22 Apr 2017 11:27 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सांथा विकास खंड के लोहिया गांव गोबडौरी में पीडब्ल्यूडी विभाग के जरिए लगभग चार सौ मीटर पिच रोड का निर्माण करने के बाद करीब छह सौ मीटर सड़क अधूरी छोड़ दी गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने अधूरे मार्ग को लेकर गांव में पीडब्ल्यूडी के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए सड़क निर्माण की मांग उठाई। लोहिया गांव गोबडौरी में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पिच मार्ग का निर्माण शुरू कराया गया था। इसमें लगभग चार सौ मीटर मार्ग का निर्माण होने के बाद करीब छह सौ मीटर सड़क अधूरी छोड़ कर ठेकेदार फरार हो गया। अधूरी सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ हैं। ग्रामीण सुखराज, मनीष कुमार, जवाहिर, सुरेंद्र कुमार, संजय राव, जितेंद्र, रामरती का कहना था कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला हैं ऐसे में ग्रामीणों को आवागमन में काफी मुसीबत उठाना पड़ेगा। पूर्व में तहसील दिवस से लेकर जिलाधिकारी तक प्रार्थना पत्र के माध्यम से मार्ग निर्माण पूर्ण कराने की मांग की थी, पर अब तक मार्ग निर्माण नही शुरू हुआ। बैजनाथ और राजू का आरोप हैं कि सड़क निर्माण में विवाद दिखा कर विभागीय अधिकारी सड़क को पूर्ण नहीं कराना चाहतें जबकि तीन बार उक्त जमीन का पैमाइश होने के बाद सड़क निर्माण की जमीन चिह्नित करते हुए जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता को मार्ग निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश नौ अप्रैल को दिया था। उसके बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग मार्ग निर्माण पूर्ण कराने की जगह सो रहा हैं। बरसात का मौसम सिर पर हैं यदि इससे पूर्व मार्ग निर्माण नहीं पूरा हुआ तो गांव में आना जाना दोनों मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि से अधूरे मार्ग को पूर्ण कराने की मांग की हैं। इस दौरान शीला, मोती लाल, मंगरु, जितेंद्र, अनिल कुमार, सुनील, सतीराम, सुंदर, अनुज कुमार, रघु, सूरज प्रसाद आदि मौजूद रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें