फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: बिजली रहे या न रहे, ग्रामीणों को गर्मी में भरपूर मिलेगा पेयजल

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कास खंड खलीलाबाद के चकदही गांव मेें पेयजल परियोजना के लिए लगा सोलर पैनल।संवाद
विज्ञापन
171 परियोजनाओं पर चल रहा कार्य, अगले माह पूर्ण हाेने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी के मौसम के लिए जल निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर पैनल से युक्त परियोजनाएं शुरू की गईं हैं। इसमें जिले में 171 गांव शामिल हैं। इन परियोजनाओं के मार्च में पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में बिजली रहे या न रहे, ग्रामीणों को गर्मी में भी भरपूर पेयजल मिलेगा।
हर घर नल से जल परियोजना के तहत शासन ने जिले में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें ग्राम पंचायत चकदही, एकमा, बनकटवा आदि शामिल हैं। इन परियोजनाओं की खासबात यह है कि यहां पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को बिजली की आपूर्ति न होने पर भी पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकतर स्थानों पर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइन लाइन बिछाई गई है। घरों पर टोटी भी लगा दी गई है। पानी की टंकी और पंप का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही पेयजल की जो परियोजनाएं किसी कारण से संचालित नहीं हो रही है, उन्हें भी चलाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
इसमें केरमुआ में परियोजना पूर्ण हो चुकी है, हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। जिगिना में भी पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित पेयजल परियोजना को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले को प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम के समक्ष भी उठाया गया था। चकदही के निवासी रामफल, इंद्रेश कुमार, सुधाकर आदि ने बताया कि पेयजल की समस्या हमेेेशा बनी रहती है। अब यहां पर पेयजल आपूर्ति के लिए काम हो रहा है। इससे उम्मीद है कि इस बार गर्मी में पेयजल की समस्या से निजात मिलेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय जायसवाल ने बताया कि पेयजल परियोजनाओं को मार्च तक पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। सोलर पैनल लगाने से बिजली न रहने पर भी पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें