फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर के नोटिस से ग्रामीण परेशान, ब्लाॅक का काट रहे चककर

Sat, 31 Jan 2026 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक पर एसआईआर के लिए लगी भीड़-संवाद
विज्ञापन
महुली। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में मतदाता सूची में शामिल होने के लिए शनिवार को नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर लोगो की भीड़ लगी रही। भीड़ के बीच एईआरओ ने बूथ संख्या 77, 90, 89, 78 के मतदाताओं का फॉर्म लेकर उनका सत्यापन किया तथा उनका नाम रजिस्टर कराया। इस दौरान एसआईआर से वंचित महुली निवासी राम राज रति, गुलाम सरवर, बरकतुल्लाह, दुर्गावती, राधा देवी, हजूर, रहमान ने बताया कि वह सुबह 9 बजे से ही नोटिस लेकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे हैं लेकिन एक बज गया है उनका नंबर अभी तक नहीं आया है। जिससे वह काफी परेशान है। इस संबंध में एईआरओ खंड शिक्षा अधिकारी अरुण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उनके वहां चार बूथ लगाए गए हैं। प्रत्येक बूथ से एक बार में 10 लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी लोगों का सत्यापन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें