सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते प्रजापतीपुर के लोग-स्रोत ग्रामीण
धनघटा। प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के दावों की पोल विकास खंड हैसर के प्रजापतिपुर से कटार मिश्र मार्ग पर खुलती नजर आ रही है। भारी-भरकम लागत से बनी यह सड़क अपनी 5 साल की गारंटी अवधि के बीच में ही दम तोड़ चुकी है। सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया है। शनिवार को प्रजापतिपुर में सड़क की जर्जर हालत को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन में शामिल राघवेंद्र पांडेय, इंद्रेश गौतम, रामकेश, राजू उपाध्याय, और राजेश यादव ने बताया कि निर्माण के समय ही गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे, लेकिन ठेकेदार ने अनसुना कर दिया। वहीं रामनाथ गौतम, अभिनव प्रताप, अभिमन्यु उपाध्याय और शिवकुमार सिंह का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन अब इस पर पैदल चलना भी दूभर है। राम लौट यादव, दिनेश शर्मा, विजय श्याम विश्वकर्मा, राजाराम कनौजिया, पहलाद प्रजापति, शंकर यादव, राजू गौतम, अजय गौतम अमित पांडेय, मोहन तिवारी, सुनील कुमार पांडेय और बबलू तिवारी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का सुदृढ़ीकरण नहीं हुआ, तो वे जिला मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य होंगे।