फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जलभराव से तंग ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 02 Jul 2023 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अशरफपुर चौराहे पर जल निकाशी की व्याव्स्था की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गांव।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के अशरफपुर चौराहे पर जलभराव से तंग गांव के लोगों ने रविवार को पानी में खड़ा होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नाला निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण वीरेंद्र कुमार, रामसूरत, जय राम, पलकधारी, अभिमन्यु, प्रदीप अग्रहरि आदि का कहना है कि अशरफपुर, डेबरी मार्ग पर जल निकासी के लिए नाला का निर्माण न होने के कारण सड़क पर करीब 800 मीटर लंबाई में जलभराव हो गया है। इस मार्ग से होकर अशरफपुर, जगदीशपुर, दौलतपुर, गायघाट दक्षिणी, हकीमपुर आदि गांव के सैकड़ों लोग रोजाना ब्लॉक मुख्यालय, हैंसर बाजार आते जाते हैं। गांव वालों का कहना है कि नाला निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों से कई बार की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हैं। गांव के लोग अशरफ पुर-संठी मार्ग को भी जाम करने लगे। इसकी सूचना पुलिस को हुई तो चौकी इंचार्ज जगदीश पुर मौके पर पहुंचे। गांव वालों को समझा-बुझाकर शांत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें