देवपुर चौराहे पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : KHALILABAD
सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
नंदौर व बस्ती बीएमसीटी मार्ग को गड्ढा मुक्त कराने की मांग
बेलहर (संतकबीरनगर)। नंदौर-बस्ती बीएमसीटी मार्ग पर देवपुर चौराहे पर सड़क जर्जर हो जाने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को देवपुर चौराहे पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। कहा कि सड़क पर बने गड्ढों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों ने कहा कि सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से होकर आना-जाना मुश्किल हो गया है। तब जबकि यह मार्ग बस्ती-नंदौर मार्ग को जोड़ता है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों गाड़ियां तथा भारी वाहन आते-जाते हैं। लोगों ने कहा कि देवपुर चौराहे पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं।
ग्रामीणों ने कहा कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में योगेंद्र यादव, सौरभ, सोनू यादव, अमरीश, सतीश, नंदलाल, चंद्रजीत ,रामकेवल यादव , राम अधीन चौधरी आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग को अवगत कराकर सड़क को जल्द गड्ढा मुक्त करवाया जाएगा।