रोसयाबाजार। शिक्षा क्षेत्र पौली के प्राथमिक विद्यालय निहैला में पुराना जर्जर भवन के ध्वस्तीकरण को लेकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को बैठक कर खंड शिक्षा अधिकारी के नाम लिखित शिकायत पत्र तैयार कर परिसर में पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त कराने की मांग की है। उन्होंने विद्यालय में तैनात अध्यापकों से निवेदन किया है कि इस जर्जर भवन में बच्चों को जाने से पूरी तरह से रोका जाए या इसे पैक करा दिया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामानंद चौधरी, रविंद्र कुमार, अमित कुमार, रोहित चौहान, श्यामू मौजूद रहे। संवाद