फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रधान के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

Sat, 01 Jul 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एसपी आवास के पास खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग को जाम करते मृतक प्रधान कौशल चौधरी के परिजन।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के नौहट गांव के प्रधान कौशल चौधरी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार एसपी आवास के सामने मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग को जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक लगे जाम से यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर मौके पहुंचे कोतवाल ने घटना में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी,तब जाकर ग्रामीण जाम समाप्त किए।
विज्ञापन

नौहट के प्रधान कौशल चौधरी की चुनावी रंजिश में बृहस्पतिवार की देर शाम विपक्षियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पीड़ित पत्नी प्रमिला ने आरोपी हरेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी समेत तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
ग्रामीणों शुक्रवार को एसपी आवास के पास आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पांच घंटे तक बारिश में भीगकर मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग को जाम कर दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो ग्रामीण मान गए थे। शनिवार को पूर्वाहन पौने ग्यारह बजे फिर ग्रामीण एकजुट होकर एसपी आवास के सामने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान 15 मिनट तक यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल सर्वेश राय सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने घटना में शामिल आरोपी हरेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर चौधरी और उनके पिता परमात्मा चौधरी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी। उसके बाद ग्रामीण जाम हटाए। कोतवाल ने बताया कि घटना को वारदात देने के बाद आरोपी बाप-बेटे कहीं छिपे हुए थे। मौका पाकर आरोपी हरेंद्र चौधरी अपने भाई चंद्रशेखर चौधरी और पिता परमात्मा चौधरी के साथ घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों से बस्ती की ओर भाग रहे थे। जिन्हें सूचना के आधार पर कांटे तिराहे के पास घेरेबंदी करके पकड़ा गया। घटना में प्रयुक्त हॉकी व दो अदद रॉड और स्कार्पियों बरामद किया गया।
घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों आरोपी चंद्रशेखर के नाम खरीदी गई है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
इंसेट
प्रधान कौशल चौधरी की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी हरेंद्र चौधरी, उसके भाई चंद्रशेखर और पिता परमात्मा चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित चार टीमें लगी हुई है। जल्द ही अन्य आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।
-सत्यजीत गुप्ता, एसपी

एसपी आवास के पास खलीलाबाद मेंहदावल मार्ग को जाम करते मृतक प्रधान कौशल चौधरी के परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें