धनघटा। क्षेत्र के चकिया निवासी एक युवक को ग्रामीणों ने मंगलवार की रात धुनाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान के बाद ग्रामीणों ने उसे मलौली अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
गांव वालों का कहना है कि मंगलवार की रात लगभग की 11 बजे चकिया निवासी एक युवक गांव के एक व्यक्ति के हैंडपंप पर पानी पी रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि युवक शराब के नशे में का। जब लोगों ने उनको बुलाया तो वह भागने लहा। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ कर पीट दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पहचान के बाद लोग उसे सीएचसी हैंसर पहुंचाए। डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।