धनघटा। धनघटा तहसील क्षेत्र के ग्राम चकिया धुसवा में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की भूमि पर कब्जा कर लिए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर शिव मंदिर की भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है। ग्राम चकिया निवासी इंदल यादव, त्रिभुवन, बलिराम, भोला, राम जग, बाबूराम, योगेंद्र, हरिश्चंद्र, लालचंद, दुर्गा प्रसाद, ज्ञानचंद, धर्मराज, छांगुर, राममिलन, राहुल, अमरजीत, आदि ग्रामीणों ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि शिव मंदिर के नाम से सरकारी अभिलेख में दर्ज है। उक्त भूखंंड में प्राचीन शिव मंदिर निर्मित है। मंदिर परिसर एवं भूखंड में कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिससे मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम व अनुष्ठान नहीं हो पा रहा है। संवाद