फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बेलहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगियौना के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कोटेदार पर अनाज बेचने का आरोप लगाकर गांव में ही प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार ने अंगूठा लगवा लिया गया, लेकिन अनाज नहीं दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान परशुराम चौरसिया को दी। आरोप लगाया कि कोटेदार वितरण के लिए आया अनाज ठेले पर रख कर बेचने जा रहा है। प्रधान ने कोटेदार से बात की तो कहासुनी हो गई। ग्रामीणों ने फोन पर एसडीएम को भी सूचना दे दी। बेलहर एसओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीण कैलाश, अब्दुल सत्तार, मुंशी, जगरनाथ, सुखदेव, शिवकुमार, सुमित्रा देवी, सोनी, सुनीता कुमारी निर्मला, सुमित्रा, गुड़िया, माधुरी, सरोजा, वाहिद अली, उर्मिला, रामकिशोर, प्रह्लाद, राममिलन आदि मौजूद रहे। जबकि कोटेदार प्रमिला देवी ने बताया कि अनाज का वितरण कर दिया गया। कुछ लोग गलत आरोप मढ़ रहे है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें