फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गांव-गांव जमीन विवाद, उठा रहा समाधान दिवस पर सवाल

Fri, 23 Feb 2024 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। जमीन संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए संपूर्ण समाधान दिवस और थाना समाधान दिवस का आयोजन भले ही हो रहा हो लेकिन विवाद बढ़ने के सिवाय घटने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि जमीन संबंधी विवाद को लेकर देवरिया नरसंहार के बाद शासन ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए हर हाल में जमीन विवाद के निस्तारण का आदेश दिया था। जो न्यायालय में विचाराधीन न हो।
विज्ञापन


जिले में जमीन संबंधी विवाद की श्रृंखला में धनघटा तहसील आगे है। संपूर्ण समाधान दिवस हो या समाधान दिवस इन जगहों पर सर्वाधिक प्रार्थनापत्र जमीन संबंधित विवाद को लेकर आते हैं। जिसके निस्तारण की जिम्मेदारी लेखपाल और कानूनगो को देने के बाद अधिकारी जिम्मेदारी का इतिश्री कर लेते हैं। लेखपाल और कानूनगो भी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी रिपोर्ट लगाकर प्रार्थनापत्र का निस्तारण कर देते हैं। जिसका खामियाजा जमीन के लिए लड़ने वाले दोनों पक्षों को भुगतना पड़ रहा है।
इन दिनों जमीन को लेकर मारपीट की घटनाएं आम हो गई हैं। बुधवार को तिलकुपुर गांव निवासी विजयपाल और बक्शी जोत उर्फ शंकरपुर निवासी राम यज्ञ यादव के बीच जमीन संबंधित विवाद को लेकर जो खूनी खेल हुआ वह इसका जीता जागता प्रमाण है। जमीन की एक बार कच्ची पैमाइश हो चुकी थी, जो दूसरे पक्ष को मंजूर नहीं हुई। तो दूसरा पक्ष पक्की पैमाइश के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दाखिल किया। जो अभी तक लंबित है।
विज्ञापन

इसी तरह रामपुर दक्षिणी गांव निवासी रामनिवास ने गांव के सार्वजनिक रास्ते को बॉस-बल्ली लगाकर रोके जाने का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाने के बाद तहसील पर आठ माह से रास्ता खुलवाए जाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र देते चले आ रहे हैं। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। दूसरी तरफ पुलिस अपनी कार्रवाई को मजबूत करते हुए इस मामले में दोनों पक्षों के 23 लोगों को पाबंद कर चुकी है।
जमीन संबंधी विवादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। कई स्थानों पर पैमाइश कराने के बाद विवाद का निस्तारण किया गया। - योगेंद्र पांडेय, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें