सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम सचिव को क्लस्टर मुख्यालय पर आफिस बनाकर शासकीय कार्य करने और रात्रि निवास करने की जांच के लिए संयुक्त बीडीओ ओपी सिंह ने चार सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी। एक माह बीतने के बाद भी सेक्टर प्रभारियों ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है। बीडीओ ने नाराजगी जताई और रिमाइंडर भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी है।
गांव के विकास की रुपरेखा तैयार करने और गांव की जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तैनाती ग्राम पंचायत में ग्राम सचिवों की उपस्थिति न रहने की शिकायत मिलती रहती थी। शासन की मंशानुरूप कार्य भी नहीं पा रहा था। गांव वाले अलग परिवार रजिस्टर नकल, मृतक, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य गांव की समस्याओं को लेकर परेशान रहते थे। इसके लिए बीडीओ ने तैनाती क्लस्टर से संबंधित गांव में मुख्यालय अंकित किया। साथ ही पूरे सप्ताह का तैनाती गांव में निवास चार्ट तैयार किया। ग्राम सचिवों को निर्देश दिया कि क्लस्टर मुख्यालय पर रात्रि निवास करना है और आफिस बनाकर शासकीय कार्य करना है, जिससे गांव के लोगों को ब्लाॅक का चक्कर न लगाना पड़े। ग्राम सचिव गांव में बने मुख्यालय पर रात्रि निवास व आफिस में बैठकर कार्य संपादित कर रहे कि नहीं, इसकी जांच होगी। इसकी जांच के लिए एडीओ पंचायत, एडीओ कृषि, एडीओ लघु सिंचाई, एडीओ आईएसबी को जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन अब तक किसी ने जांच रिपोर्ट नहीं दी।
00
ग्राम सचिव को क्लस्टरवार बनाए गए मुख्यालय पर रात्रि निवास कर रहे हैं या नहीं। क्लस्टर मुख्यालय पर आफिस बनाकर कार्य संपादित कर रहे हैं कि नही। इसकी जांच के लिए 12 न्याय पंचायतों में चार सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एक माह बीत जाने के बाद भी किसी सेक्टर प्रभारी ने जांच रिपोर्ट नही दी है। रिमाइंडर भेजा गया है। जिससे जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जा सके। रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -ओपी सिंह, संयुक्त बीडीओ सेमरियावां