फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पालतू व निराश्रित गोवंशीय पशुओं की गणना करेंगे ग्राम सचिव

Sat, 02 Sep 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-मंडलायुक्त एवं सीडीओ के निर्देश पर बीडीओ ने ग्राम सचिव को दी जिम्मेदारी
विज्ञापन

सेमरियावां। गोवंश संरक्षण के साथ बेसहारा पशुओं से किसानों की फसल नष्ट होने से बचाने व सड़क दुर्घटना आदि समस्या से निजात दिलाने और पशु पालकों को प्रोत्साहन देने के लिए शासन ने पशुओं को चिह्नित कर उन्हें सूचीबद्ध करने की योजना तैयार की है।
इसके लिए मंडलायुक्त और सीडीओ ने बीडीओ सेमरियावां को पत्र भेजकर निर्देश दिया है। बीडीओ ने एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी की देखरेख में ग्राम सचिव को प्रारूप पर पशुओं की गणना कराने को कहा है।
विज्ञापन

ग्राम सचिव ग्राम पंचायतवार डोर-टू-डोर सर्वे कर पालतू एवं गोवंशीय निराश्रित पशुओं को चिह्नित कर निर्धारित प्रारूप पर गणना कार्य करेंगे। सरकार की मंशा है कि पालतू गोवंश पशुओं के संरक्षण के साथ पालकों को प्रोत्साहन दिया जाए और आश्रय स्थल पर गोवंश को संरक्षित किया जाए। इससे जहां पशु पालकों को प्रोत्साहन मिल सकेगा, साथ ही बेसहारा पशुओं को संरक्षण मिल सकेगा। इसके लिए ब्लाॅक के 113 ग्राम पंचायत में आठ ग्राम सचिवों को जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम सचिव अपने तैनाती वाले ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य करेंगे।
विज्ञापन


बीडीओ ओपी सिंह ने बताया कि गणना से पशुपालकों को प्रोत्साहन मिलेगा और बेसहारा पशुओं को गोआश्रय में संरक्षित किया जा सकेगा। ग्राम सचिवों से ग्राम पंचायतवार निर्धारित प्रारूप पर पशुओं की गणना कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है। जिससे सूचना एकत्रित कर भेजी जा सके। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें