फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक साथ तीन मौतों से गांव में छा गया मातम

Fri, 22 Dec 2023 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा गांव मृतक महिला फिरदौस के घर लगी भीड़।संवाद
विज्ञापन
तीन बच्चों के साथ महिला के कुएं में कूदने का मामला महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात बता रहे लोग
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। दुधारा क्षेत्र के पचदेउरा गांव में एक साथ तीन लोगों की मौत से मातम छा गया। तीन बच्चों के साथ महिला के कुएं की कूदने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। जो जहां था, वहीं से घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। पुलिस घटनास्थल पर बैरिकेडिंग कर जांच में जुट गई है।
दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा गांव के रहने वाले मारूफ की सात बेटियां और दो बेटे हैं। इमरान व सलमान दो बेटे हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है। मारूफ अहमद ने बेटी फिरदौस (27) की शादी वर्ष 2016 में थाना कोतवाली के भुवरिया गांव में मोहम्मद फैज के साथ की थी। फिरदौस के पिता मुंबई में रहते हैं। गर्भवती होने के चलते फिरदौस अपने मायके में मां के साथ कुछ माह से रह रही थी।
विज्ञापन

फिरदौस की मां तसलीमा खातून ने बताया कि बेटी फिरदौस के दिमाग का इलाज गोरखपुर एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के यहां पांच साल से चल रहा है। फिरदौस के पति से बेटी का कोई गिला-शिकवा नहीं है। दोनों बेटे घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास खेल रहे थे। खेलते खेलते बच्चे कुएं में गिर पड़े। शोर मचाने के बजाय बच्चों को बचाने के लिए मां फिरदौस 15 दिन के बेटे को गोद में लेकर कुएं में कूद गई। इससे बच्चों समेत मां की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

फिरदौस के ससुर सैफुल्लाह ने भी बताया कि कोई अनबन नहीं है। वह कभी-कभी बहुत उलझन में हो जाती थी।



मंजर देख लोगों की आंखों से निकल पड़े आंसू
सेमरियावां। एक घर में मां और दो मासूम बेटों की मौत से गांव के लोग गमगीन हो गए। घटना सुनकर ससुराल के लोग भी पहुंचे।
मासूम अकरम को लेकर पिता मोहम्मद फैज लखनऊ इलाज कराने में जुटे हैं। यहां दो मासूम बेटों और पत्नी फ़िरदौस की लाश पड़ी है। यह मंजर देखकर लोगों के आंसू निकल पड़े। इस दौरान एसपी सत्यजीत गुप्त ने महिला के परिजनों समेत ग्रामीणों से पूछताछ की। मौके पर एएसपी, सीओ दीपांशी राठौर, प्रभारी निरीक्षक दुधारा पंकज कुमार पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें