संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। विद्युत चोरी और अवैध कटिया कनेक्शन के खिलाफ बुधवार को बिजली निगम और विजिलेंस टीम ने ग्रामीण क्षेत्रों में छापा मारा। इसमें बिजली कनेक्शन और बिजली चोरी के मामले उजागर हुए हैं। बिजली निगम की टीम ने कई स्थानों पर जाकर बिजली के मीटर की जांच की और अवैध कनेक्शनों को हटाया। वहींचार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई हैं।
अधिशासी अभियंता विद्युत पीके गुप्ता ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के तुनियहवा, गनवरिया, साडेखुर्द, जब्बार ,बनकसिया गांव में विजलेंस टीम एवं बिजली निगम के अधिकारियों ने छापा मारा। इनमें चार लोगों पर एफआईआर व सात लोगों का लोड बढ़ाया गया है, यह आभियान आगे भी चलता रहेगा। बताया कि अवैध बिजली कनेक्शनों व चोरी करते हुए पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।