फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्राहक सेवा केंद्रों की सुरक्षा के लिए सजगता जरूरी

Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। शनिवार को मेंहदावल थाने में ग्राहक सेवा केंद्र तथा ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने वाले केंद्रों के संचालकों की बैठक हुई। ग्राहक सेवा केंद्र तथा केंद्र में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर सजग रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन


एसओ विजय कुमार दुबे ने कहा कि क्षेत्र में संचालित समस्त ग्राहक सेवा केंद्र तथा ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने वाले केंद्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। केंद्रों पर आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा के साथ ही ग्राहक सेवा केंद्र की सुरक्षा तभी संभव है, जब हम सब सजग रहें। सभी संचालक अपने ग्राहक सेवा केंद्र को सीसीटीवी कैमरे से पूरी तरह लैस करें। साइबर अपराध की भी सूचना तत्काल डायल नंबर 1930 पर दें। ऑनलाइन हो रही धोखाधड़ी से लोगों को सावधान करें। इस दौरान वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश दुबे, लालजी यादव, संजीव यादव, विजय सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें