फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीमा पर बढ़ी चौकसी, बाहर से आने-जाने वालों की हो रही निगरानी

Mon, 01 Apr 2024 04:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन विधानसभा में 20 स्थान चिह्नित कर की जा रही चेकिंग
विज्ञापन

- गैर जनपद से आने वाले वाहनों की जा रही सघन जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले की सीमा पर पुलिस की चौकसी बढ़ गई है। पुलिस टीम जिले में आने-जाने वाले लोगों की चेकपोस्ट पर निगरानी करने में जुटी हुई है। वाहनों में शराब, रुपये, असलहा व अन्य आपत्तिजनक सामानों की सघन जांच की जा रही है। तीन विधानसभा के 20 स्थानों को चिह्नित करके चेकिंग की जा रही है।
पुलिस, आबकारी और फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की सक्रियता लोकसभा चुनाव को देखते हुए बढ़ गई है। जिले में आने वाले वाहनों व संदिग्धों को जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। जिससे अवैध शराब, हवाला के तहत भारी मात्रा में रुपये व असलहा का आवागमन न होने पाए। चुनाव में पैसे, शराब की खपत प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए जमकर करते हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड समेत अन्य जांच टीमों का गठन किया गया है। टीमें जिले की सीमा में खास चौकसी बरत रही हैं।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, बस्ती व आंबेडकरनगर की सीमा परजिले में 20 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां से जिले में प्रवेश और निकास का मुख्य मार्ग है। ऐसे में लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन चेक पोस्ट पर पुलिस टीम ने सक्रियता तेज कर दी है।

इन स्थानों पर आने-जाने वालों की हो रही निगरानी
कबीर आश्रम मगहर, मगहर दुर्गा मंदिर, बूधाकला, पटनाघाट, मोहम्मदपुर कठार, बाघनगर, दानोकुईयां, घुसुकपुरवा (कैथवलिया), करमैनीघाट, विसौवा, बढ़या ठाठर पुल, बौरब्यास, अतरीनानकार, सेवहाबाबू, मोलनापुर, भोगीपुर, रामपुर बाराकोनी, बसवारीगांव, बिडहरघाट, मनिकापुर।
विज्ञापन


जनपद में 20 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां टीमें जांच और निगरानी कर रही हैं। हर तरह के वाहनों को जांच के बाद ही जिले के भीतर प्रवेश दिया जा रहा है। वाहनों को चेकिंग में देखा जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति अवैध तरीके से रुपये, शराब अथवा असलहा लेकर जनपद में प्रवेश तो नहीं कर रहा है। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें