फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों के आधार सीडिंग का करें सत्यापन : डीएम

Wed, 31 Jul 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला पोषण समिति की बैठक हुई
विज्ञापन


संतकबीरनगर। डीएम महेंद्र सिंह तवंर की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पोषण समिति एवं संवेदीकरण की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें लाभार्थी आधार सीडिंग, लाभार्थी मोबाइल वेरीफिकेशन, आंगनबाडी कार्यकर्ता के गृह भ्रमण की स्थिति 6 साल तक के बच्चों के वजन के प्रगति की स्थिति, आदि की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आधार व मोबाइल सत्यापन की फीडिंग पोषण ट्रैकर पर पूर्ण कर लें।
इसी प्रकार सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के गृह भ्रमण के दौरान विभागीय योजनाओं के साथ-साथ संचारी एवं दस्तक के बारे में भी लोगों को जागरूक करते रहे। डीएम ने निर्देशित किया प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा कन्या सुमंगला योजना को लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम जीशान रिजवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें