फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किरायेदारों के सत्यापन के दिए निर्देश

Thu, 11 Jan 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी और एएसपी ने कोतवाली में की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली में बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता और अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अयोध्या में नव निर्मित श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व गणतन्त्र दिवस को देखते हुए शहर खलीलाबाद में रह रहे किराएदारों का सत्यापन सभासदों के माध्यम से कराए जाने के लिए नगर पालिका परिषद के सभासदों को बताया।
अधिकारियों ने सभासदों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही सभी से अपील की कि वे अपने घरों व प्रतिष्ठानों में अच्छे और उच्च गुणवत्ता के सीसीटवी कैमरे लगाएं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना के होने बाद अपराधी व अराजक तत्वों को चिह्नित करके उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ सदर ब्रजेश कुमार सिंह, कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल के साथ ही पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं भागवत मौर्य, टीएन, राजेश वर्मा, असलम, अवधेश चौरसिया, भगवतलाल मौर्य, नूरूज्जमा अंसारी के साथ ही अन्य शहर के संभ्रात लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें