फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया सत्यापन, डीडीओ को सौंपेगे रिपोर्ट

Fri, 08 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रिपोर्ट के बाद आपत्तियों का करेंगे निस्तारण
विज्ञापन

संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का बृहस्पतिवार को नामित 21 अधिकारियों ने भौतिक सत्यापन किया। टीम अपनी रिपोर्ट डीडीओ सौपेंगी। उसके बाद आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें से कुछ केंद्र हटाए भी जा सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिले में 92 केंद्रों की सूची जारी की है। इन केंद्रों पर 30 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी। कुल 80 के करीब आपत्तियां आई थीं। जिनमें से 15 किलो व 10 किलो मीटर दूर परीक्षा केंद्र बनाने पर आपत्ति थी। साथ ही विद्यालयों पर बाउंड्रीवाल न होने पर भी आपत्ति जताई गई थी। इसके बाद डीएम ने जनपद स्तर के 21 अधिकारियों को इन केंद्रों का भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

टीम ने बृहस्पतिवार को विद्यालयों का भौतिक सत्यापन किया। इनमें कुछ विद्यालयों पर कमियां मिली हैं। साथ ही ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने आपत्तियों का निस्तारण किया। कुछ आपत्तियां गलत तरीके से आई थीं। जिन विद्यालयों पर आपत्ति अधिक थीं उस विद्यालय का भौतिक सत्यापन टीम ने किया। इसके बाद जिला समिति की बैठक होगी।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों पर कमियां मिली हैं उसे हटा कर नए परीक्षा केंद्र बनाने का कार्य किया जाएगा। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि टीम ने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें