फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Wed, 21 Aug 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे स्थित भुवरिया के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के भुवरिया स्थित हाईवे पर बुधवार की भोर में बाइक सवार तीन युवक बस्ती की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक देवरिया के रामपुरखाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार भोर में चार बजे के आसपास गोरखपुर की तरफ से बस्ती की तरफ एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। बाइक को भुवरिया तिराहा चौकी क्षेत्र नवीन मंडी के पास पहुंचते ही वाहन ने ठोकर मार दिया, एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर राहत व बचाव कार्य में जुट गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान हरिकेश (32) पुत्र विनोद द्विवेदी ग्राम मुंडेरा उर्फ देउरावा थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के रूप में हुआ, जबकि राहुल कुमार गौड़ (26) पुत्र राम जी ग्राम बरवा निठापर थाना रामपुर कारखाना और सिंटू पाठक (28) वर्ष पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ पाठक ग्राम सोनिया मुंडेरा थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरु कर दिया। वही मृतक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित माेर्चरी में रखवा कर घरवालों को घटना की सूचना दी।

हादसे में देवरिया जिले के एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो घायल हो गए हैं। जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
- अजीत चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें