संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये वंदे भारत ट्रेन को झंडी दिखाए जाने के बाद ट्रेन के गोरखपुर से निकलने की सूचना मिलते ही शुक्रवार को मगहर रेलवे स्टेशन पर बच्चों और युवाओं की भीड़ लग गई। हर व्यक्ति ट्रेन की एक झलक पाने के लिए और इस यादगार पल को अपने मोबाइल कैमरे में कैद करने को बेताब दिखा। शुक्रवार को उद्घाटन के बाद गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चलकर वंदे भारत ट्रेन लगभग सवा पांच बजे मगहर स्टेशन से गुजरी। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक दिवाकर, सहायक अधीक्षक अरविंद कुमार, परिचालक विरेंद्र कुमार, मगहर चौकी इंचार्ज रजनीश राय अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौजूद रहे।