फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कला उत्सव में वैष्णवी, करिश्मा, नाजिया, अनुराधा रही विजेता

विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में वि​भिन्न प्रतियोतिगा में विजयी प्रतिभागियो को पुरस्कृति कि
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें पोस्टर, रंगोली, वाल पेटिंग, नियोज्य सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार करना, कोलाज, मेकिंग एवं स्केचिंग आदि की प्रतियोगिता हुई। विजेता छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सुलेख प्रतियोगिता में जीजीआईसी खलीलाबाद की वैष्णवी मिश्र प्रथम, राजकीय बालिका उमावि गिरधरपुर की तहजीबा द्वितीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में जीजीआईसी खलीलाबाद की करिश्मा गौतम प्रथम, एचआर इंटर कॉलेज की प्राची द्वितीय और राजकीय बालिका उमावि गिरधरपुर की मोहिनी तथा जनता उमा विद्यालय धर्मसिंहवा की पूजा चौधरी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में जीजीआईसी की नाजिया खातून प्रथम, जनता उमावि धर्मसिंहवा की सोनम द्वितीय, राजकीय बालिका उमा गिरधरपुर की मारिया खातून तीसरे स्थान पर रहीं। पोस्टर प्रतियोगिता में जीजीआईसी की अनुराधा मौर्या प्रथम, राजकीय बालिका उमावि गिरधरपुर की संजना द्वितीय और एचआर इंटर कॉलेज की गीता मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं।
रंगोली प्रतियोगिता में जीजीआईसी की प्रीति कन्नौजिया प्रथम, जनता उमावि धर्मसिंहवा की संजना द्वितीय स्थान पर रहीं। निष्प्रयोज्य सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार करना प्रतियोगिता में अंकिता यादव राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद प्रथम, तृषा वर्मा जनता उमावि धर्मसिंहवा द्वितीय रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉयट प्राचार्य धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए है। वह आगे चलकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो सकती है। उन्होंने छात्राओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन सोनिया और आभार ज्ञापन प्रधानाचार्य आशा यादव ने किया। इस अवसर पर प्रवक्ता डायट ओंकार नाथ मिश्र, प्रधानाध्यापिका निशा यादव, नीलम राय, उदयभान सिंह, सुनिता सिन्हा, माला तिवारी, सपना, सिमी साहू, कहकशां बानो, बीनू सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें