बखिरा क्षेत्र के कांटा दूबे गांव निवासी सौम्या पांडेय पीसीएस की परीक्षा में वाणिज्यकर अधिकारी च
- फोटो : KHALILABAD
बखिरा। कांटा दूबे गांव की निवासी सौम्या पांडेय का चयन यूपी पीसीएस 2018 की परीक्षा में वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। सौम्या के पिता पेशे से शिक्षक हैं। सौम्या की आरंभिक शिक्षा बखिरा स्थित वेणीमाधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज में हुई है। गोरखपुर से पॉलीटेक्निक के बाद सौम्या ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी की। 2016 में पीसीएस की तैयारी के लिए इलाहाबाद चली गई। 2016 व 2017 में साक्षात्कार के बाद उन्हें सफलता नहीं मिली। बेटी के चयन पर घर, परिवार, रिश्तेदार उत्साहित हैं।