फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूपी चैंपियन टीम ने 10 रन से जीता मैच

Sun, 07 Jan 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। नूरुल करीम मेमोरियल पब्लिक इंटर काॅलेज बढ़यामाफी में दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय हैंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। उद्घाटन हाजी शमीम अहमद ने किया। इस दौरान कुल दस मैच खेले गए। इसमें चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं।
यूपी चैंपियन टीम ने निर्धारित छह ओवर में सात विकेट खोकर 54 रन बनाए। जवाब में फ्यूचर स्टार की टीम 45 रन ही बना पाई। यूपी चैंपियन, फ्यूचर स्टार, नाइंथ क्लब, फेयरलेस फाइटर सेमीफाइनल में पहुंची। इन टीमों का सेमीफाइनल और फाइनल का मुकाबला रविवार को दस बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हाजी शमीम अहमद ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द बढ़ता है। शरीर स्वस्थ होता है। ऐसे आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा बिखेरने का अवसर मिलता है।
इस दौरान सह प्रबंधक एजाज मुनीर, प्रधानाचार्य डीके श्रीवास्तव, जियाउद्दीन, बाबुद्दीन चौधरी, नौशाद अहमद, अब्दुल हफीज, अंपायर मो. असजद, गुफरान जुनैद, शाहनवाज मुनीर, नौशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें