फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अंडरपास की मांग हुई तेज, संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन

Sun, 28 May 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
त्रिपाठी मार्केट और तितौवा रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर खलीलाबाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली त्रिपाठी मार्केट और तितौवा रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर रविवार को ब्लॉक सभागार खलीलाबाद में बैठक हुई। इसमें अंडरपास संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जय प्रकाश ओझा को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 11 मई और 28 मई के अंक में त्रिपाठी मार्केट व तितौवा रेलवे क्राॅसिंग के अक्सर बंद रहने और जाम की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका असर अब देखने को मिल रहा है। रविवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में अंडरपास संघर्ष मोर्चा का गठन हुआ, जिसमें जय प्रकाश ओझा को अध्यक्ष चुना गया।
इसके साथ ही समिति में पूर्व सांसद अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल, डॉ. केसी पांडेय और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद को संरक्षक मनोनीत किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर डॉ. अशोक कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार राय और कुलदीप पांडेय को चुना गया। इसके साथ ही पंकज श्रीवास्तव को महामंत्री, अभिनव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, सभासद वीरेंद्र यादव, अमरेश बहादुर पाल और प्रवीण चौरसिया को मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

गोरखनाथ मिश्र को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले रविवार चार जून को त्रिपाठी मार्केट और तितौवा रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ स्टाल लगाकर जाम में फंसे राहगीरों का हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से अमरेश बहादुर पाल, सौरभ त्रिपाठी, सुनील कुमार, अजीत कुमार, कुलदीप पांडेय, दिनेश राय, शोभनाथ तिवारी, अजय पांडेय, अभिनव अग्रवाल, उमाशंकर राय, रामबृक्ष चौधरी, पंकज श्रीवास्तव, मयंक कुमार राय, प्रवीण चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें