संतकबीरनगर। अखिरकार वह घड़ी आ गई, जिसका शहर के लोगों को बेसब्री से इंतजार था। खलीलाबाद शहर के मुखलिसपुर तिराहा के पास रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। नौ माह में अंडरपास का निर्माण पूरा होने की उम्मीद है। इससे शहरवासियों में सुनहरे भविष्य की उम्मीद जग गई है।
खलीलाबाद के मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग को ओवरब्रिज बनने के बाद पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था, जिसके कारण शहर दो हिस्सों में बंट गया। लोग ओवरब्रिज से होकर आने जाने को मजबूर है। वहीं क़ुछ लोग पैदल क्राॅसिंग पार करते हैं, जिससे हादसे के शिकार होते हैं। अंडरपास न होने से आसपास के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही लोगों की दुकानदारी भी प्रभावित हो गई है।
ऐसे में लोगों ने अंडरपास संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन शुरू किया और अंडरपास के निर्माण की मांग की जा रही थी। जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद खलीलाबाद के सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने इस मुद्दे को रेल मंत्री से मिलकर अवगत कराया। इसके बाद एडीआरएम के नेतृत्व में आई टीम ने सर्वे किया और रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपी। रेल मंत्रालय ने पांच करोड़ दस लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए अंडरपास बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।
अब रेलवे ने अंडरपास निर्माण के लिए पिलर के लिए गड्ढों की खोदाई का कार्य शुरू कर दिया है। इससे अंडरपास बनने की उम्मीद जग गई है।
00000000000000000000000000000000000000000000
कारोबार हो गया है चौपट, आने-जाने में परेशानी
रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से आसपास के दुकानदारों का कारोबार चौपट हो गया है। ग्राहकों के न आने से दुकानदार कारोबार समेट रहे थे। साथ ही लोगों को घूमकर ओवरब्रिज से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब अंडरपास का निर्माण शुुरू होने से लोगों में खुशी है।
0000000000000000000000000000000000000
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास बनाने का कार्य शुरू होने से खुशी है। अंडरपास बनने के बाद लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी।
-श्रीधर यादव, शहरवासी
00000000000000000000000000
काफी इंतजार के बाद अंडरपास का निर्माण श़ुरू हो गया है। इससे आने-जाने में राहत मिलेगी। साथ ही कारोबार करने में भी आसानी होगी। इससे दो हिस्से में बंटा शहर फिर से एक हो जाएगा।
-महेश कुमार, शहरवासी
00000000000000000000000000000000
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास की मांग लंबे अरसे से की जा रही थी, अब निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे काफी राहत मिलेगी और लोगों को घूमकर आने-जाने से राहत मिलेगी।
-राहुल वर्मा, शहरवासी
00000000000000000000000000000000000
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से कारोबार चौपट हो गया था, अब अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। इससे बड़ी समस्या का निदान हो जाएगा। इससे व्यापारियों के साथ ही आम लोगों को राहत मिलेगी।
-जैनेंद्र जायसवाल, शहरवासी
00000000000000000000000000000000000
मुखलिसपुर रोड स्थित रेलवे क्राॅसिंग पर अंडरपास का निर्माण शुरू करा दिया गया है। पिलर के लिए गड्ढा खोदाई का कार्य चल रहा है। इसके निर्माण में करीब नौ माह का समय लगेगा। इसके बनने के बाद लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
-सुनील सिंह, जेई, रेलवे