फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वीबी जी राम जी योजना में मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

Sun, 11 Jan 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करती प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शनिवार को डाक बंगले पर प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मनरेगा की जगह वीबी जी राम जी योजना लागू की है। यह योजना 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार की गारंटी देगी। यदि किसी कारणवश 125 दिनों का रोजगार नहीं दिया गया तो भत्ता दिया जाएगा। इस कानून को लाने के पीछे सरकार की यह मंशा हर गरीब को रोजगार दिलाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल दिसम्बर 2025 में पास किया गया है। पूर्व में हमारी जरूरतें अलग-अलग तरह की थीं, जो समय के बदलाव के साथ आधुनिक ग्रामीण अर्थव्यवस्था से मेल नहीं खाती थीं। साथ ही कमजोर मॉनीटरिंग एवं अपर्याप्त सत्यापन के कारण पूर्व की सरकारों में मनरेगा योजना में कई घोटाले सामने आए, इसलिए यह बदलाव आवश्यक हो गया था। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह अधिनियम राम राज्य की स्थापना की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में ग्रामीणों के जीवन स्तर को और सुधार कर सरकार के खर्च को कौशल सृजन, उच्च गुणवत्ता वाली स्थायी संपत्तियों के सृजन और स्थानीय उद्यमों को केंद्रित करना है, जिससे ग्रामीण विकास को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ा जा सके। इस बिल में नया फंडिग मॉडल लागू किया गया है, जिसमें केंद्र और राज्यों का खर्च 60 और 40 के अनुपात में रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें