फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

Tue, 02 Dec 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पिपरा हंकार गांव पुलिया के पास खेत में पलटा टैक्
विज्ञापन
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर पिपरा हंकार गांव की पुलिया के पास सोमवार को खेत की जुताई करके लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे चालक दब गया। राहगीर और स्थानीय लोगों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। घटना में चालक बाल बाल बच गया और उसको हल्की फुल्की चोटें आईं। शाम करीब चार बजे पिपरा गांव निवासी मनीष कुमार (35) पुत्र राजमन गांव के सिवान में खेत की जुताई करके लौट रहे थे। वह बगल के गांव सिसवा दाखिली में जुताई करने जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर पिपरा हंकार पुलिया के पास ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फेल हो गई। ट्रैक्टर सड़क के बगल खाई में पलट गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें