फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेकाबू कार खाई में गिरी, बाल-बाल बचे सवार

Wed, 26 Nov 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रामजानकी मार्ग पर पानी में गिरी हुई कार । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
धनघटा। राम जानकी मार्ग पर मुंडेरा शुक्ल गांव के पास ढाबे के करीब सोमवार रात कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। उसमें सवार बाल-बाल बच गए। ढाबे के निकट गड्ढे में गिरी गाड़ी को मंगलवार की सुबह राहगीरों ने देखा। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि गाड़ी किसकी थी और कहां जा रही थी। इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन, पानी में गिरी गाड़ी को देखने के लिए लोग रुक जाते थे। दोपहर बाद गाड़ी को पानी से निकाल कर लोग ले गए। इस संबंध में पुलिस ने किसी भी जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें